Kannauj News : कहां जा रही हो छम्मक-छल्लो, विरोध करने पर ताबड़तोड़ झोंके फायर, तमंचा लहराकर हो गए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में मनचलों ने महिला की छेड़खानी।

कन्नौज में मनचलों ने महिला छेड़खानी की। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कन्नौज, अमृत विचार। गली में बेटी के साथ जा रही महिला को मनचले युवकों ने घेर लिया और अश्लील गाने गाए। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इसके बाद तमंचा लहराकार मौके से फायर हो गए। जिससे वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि चार जून को उसकी पत्नी बेटी के साथ सड़क पर जा रही थी। जैसे ही वह सरकारी स्कूल के सामने पहुंची तो वहां मौजूद फूलपुर निवासी अंकित पुत्र छविनाथ, मोनू पुत्र आशाराम व सुशील पुत्र धनीराम ने पत्नी को देखकर गाना गाया- छम्मक-छल्लो जरा कमर मटका के दिखा, दो हजार का नोट ले जा…।

उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेपर्दा कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो फूलपुर के ही पंकज पुत्र आशाराम, मंसूख पुत्र धनीराम, राजीव व संजू पुत्रगण राम सिंह, प्रकाश पुत्र जागेश्वर, हरीराम पुत्र रामभरोसे दौड़ते हुए आए और सभी ने उसकी पत्नी के ऊपर ईंट-पत्थर चलाए। किसी तरह उसने स्कूल की दीवार की आड़ लेकर जान बचाई।

मोनू ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। पीड़िता ने एसपी व कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की विवेचना चौकी प्रभारी राजेश यादव को दी गई है।

संबंधित समाचार