Kanpur: पत्नी के लापता होने का गम, पति ने थाने के बाहर खुद को किया आग के हवाले, जेब से शराब का क्वार्टर बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवक ने स्वरूप थाने के बाहर खुद को आगे के हवाले किया।

कानपुर के स्वरूप नगर थाने के गेट के सामने शनिवार युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक को जलता देख पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

कानपुर, अमृत विचार। स्वरूप नगर थाने के गेट के सामने शनिवार युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक को जलता देख पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने झुलसे युवक को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसको इलाज के बाद उर्सला अस्पताल में रेफर कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी बीते बताए कहीं लापता हो गई थी। जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था। शनिवार को युवक ने स्वरूप थाने के पास में उसने शराब पीने के बाद खुद को आग के हवाले कर लिया।  च सड़क पर युवक को धू धू करते जलते देख थाने पर मौजूद स्टाफ ने युवक को पकड़ा और तत्काल उसकी आग बुझाई। हैलट में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित दुबे पुत्र शिव कुमार दुबे बताया है जो कि हालसी रोड बादशाहीनाका का रहने वाला है। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी ने दो दिन पहले बिना बताए कहीं चली गई है। पत्नी के कहीं चले जाने के कारण गम में था। इसी वजह से उसने सुसाइड करने का प्रयास किया। वहीं, युवक की जेब से शराब का एक क्वार्टर भी बरामद हुआ है।

संबंधित समाचार