बरेली: पत्नी को पीटने पर भाजपा नेता को चौकी में बैठाया,आने लगी विधायक तक की सिफारिश, कराया समझौता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर में एक भाजपा नेता ने पत्नी को मामूली बात पर जमकर पीटा। पति की पिटाई से घायल महिला ने जान का खतरा बताते हुए शाहबाद चौकी में पति की शिकायत की तो पुलिस भाजपा नेता को उठाकर चौकी में ले आई।

भाजपा नेता के चौकी पर बिठाए जाने पर हड़कप मच गया। चौकी इंचार्ज के पास भाजपा नेताओं सहित विधायक की सिफारिश आने लगी। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर फैसला करा दिया है।
 
प्रेमनगर के शराफत मियां की मजार कायस्थ वाली गली में भाजपा नेता कमल चतुर्वेदी रहते हैं। उनकी पत्नी भक्ति चतुर्वेदी ने बताया कि उनके पति भाजपा नेता है। शनिवार को वह अपने लॉकर में कुछ सामान रख रही थी। इस बात पर उनके पति ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जमकर पीट दिया।

उनके मुंह, गले और हाथ में चोट आई। वह जान का खतरा बताते हुए शाहबाद चौकी पहुंची। उन्होंने चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भाजपा नेता को चौकी में बैठा लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। तमाम नेता और कार्यकर्ता चौकी पहुंच गए।

घायल महिला ने चौकी में बताया कि दो माह पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने भाजपा नेता पर बच्चे छीनने का आरोप भी लगाया। महिला ने बताया कि पति ने इस कदर उन्हें परेशान किया कि वह बीपी की गोलियां खा रही हैं। वहीं चौकी इंचार्ज के पास भाजपा नेताओं से लेकर विधायक के फोन सिफारिश के लिए आने लगे। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया पति-पत्नी का विवाद था। समझौता करा दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मजदूर की उपचार के दौरान मौत, गुजरात पीतल फैक्ट्री धमाके में हुआ था घायल

 

संबंधित समाचार