Fatehpur में रिश्तों में कत्ल, नाबालिग बेटे साथ मिलकर पति की सिर कूंचकर हत्या, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हत्या की वारदात से फैली सनसनी।

फतेहपुर में नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने पति की सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

फतेहपुर, अमृत विचार। शराब पीने को लेकर आयदिन हो रहे विवाद से तंग आकर एक युवक ने शुक्रवार की रात अपने पिता की सिर कूंच कर मरणासन्न कर दिया। नाजुक हालत में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के शादीपुर निवासी सुरेश चंद्र विश्वकर्मा नशे  का आदी था। मृतक की पत्नी अभिलाषा ने बताया कि उसका बेटा सचिन भी नशे का आदी है। दोनों के नशा करने पर आयदिन पर घर पर विवाद होता था। शुक्रवार की शाम पिता-पुत्र शराब के नशे में घर पहुंचे थे। जिनका विरोध अभिलाषा ने किया था। इसी बात को लेकर पहले मां-बेटे में बहस हुई और बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

बाद में पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ तो नाराज होकर सुरेश घर के दरवाजे पर बैठ गया था। इसी दौरान छत पर मौजूद सचिन ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। सुरेश बचने के लिए सामने खंडहरनुमा प्लाट में छिप गया, तो छत से नीचे उतर कर आए सचिन ने उसका सिर ईंट से कूंच दिया। जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

साले पर मुकदमे की चर्चा

चर्चा है कि पूर्व में सुरेश ने पक्का तालाब निवासी अपने साले के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने उसका शांतिभंग की कार्यवाही की थी। जिससे पूरा परिवार नाराज था। चर्चा है कि परिवार में इस बात को लेक भी विवाद हुआ था।

 

संबंधित समाचार