Hamirpur Accident: नेशनल हाईवे-34 पर रफ्तार का कहर, ट्रक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक मौत, चालक समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में हादसे में एक मौत।

हमीरपुर के नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

हमीरपुर, अमृत विचार। नेशनल हाइवे 34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी।जिसमे सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन अन्य चुटहिल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक समेत ट्रक को अपने कब्जे में लें लिया है। वहीं मृतका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कानपुर सागर नेशनल हाइवे 34 जो खूनी हाइवे के नाम से प्रसिद्ध है। इस हाइवे में प्रतिदिन किसी ना किसी को अपनी जान गवानी पड़ती है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सुमेरपुर की ओर से सवारी भरकर एक रिक्शा चला आ रहा था जैसे ही वह बेतवा पुल के समीप पहुंचा तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार (डंफर) ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमे ई रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए।राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुँची सदर कोतवाली पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने धनेशवरी (54) पत्नी रामनरेश सचान निवासी चंदौखी को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य को मामूली चोट होने पर उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।

मृतका की बहू उषा सचान ने बताया कि मृतका उसके साथ ई रिक्शा में सवार होकर मुख्यालय बाजार करने आ रही थी। मृतका के दो पुत्र अनुज सचान व मनीष सचान है। जिसमे दोनों का विवाह हो चुका है।

संबंधित समाचार