Kanpur Dehat: सट्टी गांव में ट्रांसफार्मर जला, दो सौ घरों में अंधेरा, ग्रामीणों में आक्रोश, बोले- नहीं सुनते अधिकारी
कानपुर देहात के सट्टी गांव में ट्रांसफार्मर जला।
कानपुर देहात के सट्टी गांव में ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
कानपुर देहात, अमृत विचार। राजपुर के सटटी गांव की मुख्य बाजार में सड़क किनारे स्थित सौ केवीए का लगा ट्रांसफार्मर एक बार फिर जल गया। जिसके कारण गांव के दो से अधिक घरों में गुरुवार शाम से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पिछले कई माह में तीन बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। फिर भी स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है।
सट्टी उपकेंद्र से जुड़े सटटी गांव के मुख्य बाजार में रखा सौ केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से करीब तीन सौ से अधिक घरों में आपूर्ति दी जाती है। क्षमता से अधिक लोड होने पर ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है। बीती 18 जुलाई को ट्रांसफार्मर तेज धमाके से जल गया था। गुरुवार को सुबह जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया।
शाम को दोबारा ट्रांसफार्मर जल गया। ऐसे में कई दिनों से लोगों को विद्युत संकट उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सब स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन दे दिए हैं। जिसके कारण ट्रांसफार्मर लोड नहीं संभाल पाता और आए दिन जल जाता है।
ट्रांसफार्मर जलने की सूचना संबंधित जेई से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बावजूद इसके नहीं बदला गया है। जिससे लोगों में आक्रोश है। जेई प्रवीण मिश्रा ने बताया कि स्टोर से ही तकनीकी खराबी का ट्रांसफार्मर आया था। कंप्लेन डाली गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
