Manipur Violence : महिलाओं से दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने किया उपवास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। मणिपुर में महिला के साथ घटित अमानवीय घटना के विरोध में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन पर उपवास रख विरोध दर्ज कराया। मणिपुर हिंसा के लिए भाजपा सरकार के ढुलमुल रवैए को दोषी करार दिया।  
   
गौरतलब है कि मणिपुर में काफी दिनों से चल रहे वर्ग संघर्ष के चलते वहां अशांति बनी हुई है और आये दिन हत्या और लूटपाट की वारदात हो रही है। एक वर्ग की दो महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना प्रकाश में आने के बाद सियासी हलकों में हलचल मची हुई है। प्रकरण में कांग्रेस भी शनिवार को विरोध जताने उतरी और पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं  ने उपवास रख कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही पार्टी ने केंद्र और मणिपुर प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद मणिपुर में हिंसा न रुकने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया तथा मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की तथा महिला को समुचित न्याय प्रदान करने की भी मांग की। 

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, अनिल सिंह, उग्रसेन मिश्रा, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, राम सागर रावत, प्रमिला राजपूत, अशोक कनौजिया, कर्म राज यादव, उमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -करैली हत्याकांड : तेजाब से भरी बोतलों का खुला राज, हत्या के बाद शवों को गलाने की थी तैयारी

संबंधित समाचार