सीएम मान ने कहा- यूपीएससी की कोचिंग देने के लिए आठ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी सरकार
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य में युवाओं को यूपीएससी की कोचिंग देने के लिए राज्य में आठ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सेवाओं ख़ास कर यूपीएससी द्वारा ली जातीं परीक्षाओं में राज्य के घटते अनुपात पर चिंता अभिव्यक्ति की। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवान बेमिसाल प्रतिभा होने के बावजूद पहला तो विदेश जाने की तरफ झुका होने के कारण और दूसरा राज्य में मानक कोचिंग की कमी के कारण इन परीक्षाओं को पास नहीं कर पा रहे।
भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस रुझान को बदलने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पंजाब भर में यह आठ कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यूपीएससी की परीक्षाएं पास करने के लिए मुफ़्त मानक प्रशिक्षण देंगे और राज्य और केंद्र सरकार दोनों में उच्च पदों पर पहुंच कर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के पास ऐसे नौकरशाह पैदा करने की शानदार विरासत है, जिन्होंने अलग- अलग पदों पर सेवाएं निभा कर देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बड़ा योगदान डाला है।
मान ने कहा कि राज्य में यह केंद्र खोलने का एक मात्र मकसद यह यकीनी बनाना है कि पंजाबी नौजवान उच्च पदों पर बैठ कर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण समाज के हर वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों को मुफ़्त दिया जायेगा। मान ने अधिकारियों को कोचिंग सेंटरों में दाखि़ले की रूप-रेखा और उनमें पेशेवर, समर्पित और काबिल स्टाफ की भर्ती करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में यूपीएससी परीक्षाएं पास करने के चाहवानों के लिए आनलाइन प्रशिक्षण शुरू करने के बारे भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों में दाखि़ला लेने वाले चाहवानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ राज्य सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता भी दी जायेगी।
ये भी पढे़ं- मध्य प्रदेशः बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, आधा दर्जन लोग झुलसे
