बरेली: 3907 लाभार्थियों के खाते में पहुंचेंगे शौचालय के 2.39 करोड़
बरेली, अमृत विचार। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में 3907 लाभार्थियों के खाते में सोमवार को शौचालय निर्माण के लिए 2.35 करोड़ रुपये की पहली किस्त पहुंच जाएगी। इसके तहत हर लाभार्थी के खाते में छह हजार रुपये आएंगे।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में 16398 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य है। अफसरों के मुताबिक चार अप्रैल को 554, जून के पहले सप्ताह में 5178, 23 जून को 3980 और अब 3907 लाभार्थियों के खाते में करीब 2.35 करोड़ रुपये की धनराशि भेज जा रही है। बचे हुए लाभार्थियों को भी जल्द किस्त भेजी जानी है। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने लाभार्थियों से शौचालय निर्माण समय से पूरा कराने को कहा है। निर्माण में शिथिलता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: मोहर्रम में पड़ रही मांस की जरूरत, दुकानें खुलवाए प्रशासन
