Chitrakoot News : मंत्री राकेश सचान ने लगाए पौधे, बोले- बिना सबकी सहभागिता के सफल नहीं होगा पौधरोपण अभियान
चित्रकूट में मंत्री राकेश सचान ने पौधे लगाए।
चित्रकूट में मंत्री राकेश सचान ने पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना सबकी सहभागिता के सफल नहीं पौधरोपण अभियान होगा।
चित्रकूट, अमृत विचार। पौधरोपण महाभियान के तहत शनिवार को मानिकपुर विकास खंड के मटदर वन ब्लॉक में प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री और जिला प्रभारी पौधरोपण राकेश सचान ने पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बिना जन सहभागिता के सफल नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि चित्रकूट में 72 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसे सभी मिलकर पूरा करें। सांसद आरके सिंह पटेल ने ग्रामवासियों से पौधों को बचाने की अपील की। इस मौके पर मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, सदर विधायक अनिल प्रधान, जिपंअ अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा के साथ जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने भी महर्षि वाल्मीकि आयुष वन में विधिवत् पूजन अर्चन कर पौधरोपण किया।
ग्राम पंचायत मडैयन के अमृत सरोवर में भी पौधारोपण किया गया। इसके पूर्व मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों को मोटे अनाज के बीज दिए। इस मौके पर विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता आदि मौजूद रहे।
