बरेली: ओरल कैंसर के मामलों में विश्व में दूसरे स्थान पर भारत
बरेली, अमृत विचार। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से आईएमए भवन में शनिवार रात ओरल कैंसर पर गोष्ठी हुई। मीडिया प्रभारी डॉ. अनूप आर्य ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ. सुमित प्रसाद ने ओरल कैंसर के लक्षणों और इलाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओरल कैंसर के मामले में भारत पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर है। इसका मुख्य कारण तंबाकू का सेवन, मुंह और दांतों की सही ढंग से सफाई न रखना है।
आधुनिक तकनीक के माध्यम से ओरल कैंसर के मरीजों का इलाज संभव हो गया है। फ्रोजेन सेक्शन, लेसर ट्रीटमेंट और रोबॉटिक सर्जरी से अब इलाज के अच्छे नतीजे मिलते हैं। गोष्ठी में अध्यक्ष डॉ. इला अरोरा, सचिव डॉ. नितिन अस्थाना, डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. दिनेश राय, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. रुचिर कुमार, डॉ. दिनकर गोयल, डॉ. राहुल वोहरा, डॉ. सविता सक्सेना, डॉ. रिंकू गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. प्रणय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब किए सील
