लखनऊ: बीएड एंट्रेंस परिणाम में सीतापुर के पंकज पहले तो बिहार के अजय दूसरे स्थान पर
लखनऊ, अमृतव विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हुए बीएड एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया है। जारी परिणाम के मेरिट में पहले स्थान पर सीतापुर के पकंज कुमार तो बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले अजय कुमार हैं। पकंज ने जहां 299 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं अजय ने …
लखनऊ, अमृतव विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हुए बीएड एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया है। जारी परिणाम के मेरिट में पहले स्थान पर सीतापुर के पकंज कुमार तो बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले अजय कुमार हैं। पकंज ने जहां 299 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं अजय ने 295 अंक हासिल किए हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आलोक राय ने बातचीत में बताया कि बीएड एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया गया है, परिणाम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वहीं प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मोनिका गर्ग ने बताया कि नया सेशन अक्टूबर नवंबर 2020 से शुरू किया जा सकता है।
आपको बता दें यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 9 अगस्त को कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की प्रो. अमिता वाजपेयी को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया था।
जल्द होगी काउंसलिंग की घोषणा
कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने बताया कि सभी पास छात्रों को जल्द ही काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होने बताया कि अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह काउंसलिंग का शेड्यूल तैयार करें ताकि अभ्यर्थियों को तिथिवार पूरा ब्योरा भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अलग-अलग महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके माध्यम से मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जाएगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर, विषय-वर्ग परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा।
83 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी थी परीक्षा
कोरोना को लेकर विभिन्न आशंकाओं के बीच 9 अगस्त को प्रदेश भर में करीब 83 फीसदी अभ्यर्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा दी थी। प्रदेश के 73 जिलों के कुल 1089 केन्द्रों पर लगभग 3,57,064 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। मोनिका गर्ग ने बताया कि पिछले साल परीक्षा 15 जिलों में 60 से 130 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए जिलों की संख्या बढ़ाकर 73 की गई थी।
