Kanpur: ऑयल गोदाम में लगी आग, मकानों को कराया गया खाली, घरों से निकाले गए एलपीजी सिलेंडर, 10 दमकल की गाड़ी पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग।

कानपुर में शॉर्ट सर्किट से ऑयल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के मकानों को खाली कराया गया। 10 दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। घंटाघर स्थित वेजीटेबल ऑयल गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस व दमकल की दस गाड़ियां पहुंची। डेढ़ घंटे की क़ड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में शाट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। बाकी जांच रिपोर्ट में सामने आएगा।

सिविल लाइन निवासी हुमांयू फर का मंजूश्री टॉकीज घंटाघर के पीछे वेजीटेबल ऑयल के दो गोदाम है। रात लगभग 12:40 बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम के बाहर खाली स्थान पर कुछ मजदूर मौजूद थे। आग की लपटे देखकर कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। लाटूश रोड, कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से एक के बाद एक दस दमकल मौके पर पहुंची।

गोदाम के बगल में मौजूद मकानों को खाली कराया गया। उसमें से एलपीजी सिलेंडर बाहर निकाले गए। घरों से गोदाम की तरफ खुलने वाले जंगलों को तोड़ा गया। जहां से आग पर पानी की बौछार की गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि जांच में अब तक शाट सर्किट की बात बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि गोदाम में एक बार और जांच कराने के साथ आग के कारणों का पता किया जाएगा।

 

 

संबंधित समाचार