Kanpur: बजरिया थाने का घेराव कर भाजपाइयों ने किया हंगामा, पीरोड़ चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, निलंबन की मांग
कानपुर में बजरिया थाने का घेराव कर भाजपाइयों ने किया हंगामा।
कानपुर में बजरिया थाने का घेराव कर भाजपाइयों ने हंगामा किया। भाजपाइयों ने पीरोड़ चौकी प्रभारी पर अभद्रता और गालीगलौज का आरोप लगाया। एसीपी के समझाने पर मामला शांत हुआ।
कानपुर, अमृत विचार। बजरिया थानाक्षेत्र की पीरोड़ चौकी अंतर्गत रामबाग मोहल्ले में दो पक्षों के झगड़े में एक पक्ष की ओर से मौके पर पहुंचे भाजपा युवजन सभा के अध्यक्ष सचिवेंद्र सिंह सेंगर ने पी रोड चौकी इंचार्ज पर गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्रीय जवाहर नगर पार्षद आलोक पांडे को हुई तो वह रात करीब 12.30 बजे दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बजरिया थाने पहुंच गए। इसके बाद चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग पर थाने का घेराव करते हुए धरना देकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। युवज्न सभा के पदाधिकारी के साथ हुई घटना पर थाने में और हंगामा बढ़ता चला गया।
सूचना पर मौके पर एसीपी सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ शिखर सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने थाने में धरना दिए लोगों को समझाया। वहीं कार्यकर्ता चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग पर अड़े थे।
