अयोध्या के विस्थापित व्यापारियों को एक और मौका, 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम पथ मार्ग चौड़ीकरण से पूर्ण रूप से विस्थापित हो चुके दुकानदारों को दुकान आवंटन के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने एक और मौका दिया है। ऐसे दुकानदार अब 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।  
     
प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रामपथ चौड़ीकरण के दौरान पूर्ण रूप से विस्थापित दुकानदार, जिन्होंने अभी तक टेढ़ी बाजार (पूर्वी) एवं टेढ़ी बाजार (पश्चिमी) तथा अमानीगंज में निर्मित पार्किंग व दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन नहीं किया है। वह 25 जुलाई तक अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खण्ड - 3 सिविल लाइन्स कार्यालय में दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् मिलने वाले किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। 

गौरतलब है कि प्रशासन ने नगर में विस्थापित व्यापारियों के लिए कई जगहों पर दुकानें बनवाई हैं। इन दुकानों को लीज पर दिया जाना है। इसे लेकर कुछ व्यापारियों ने नाराजगी भी जाहिर की थी और दुकान का बैनामा करने की मांग की थी। समाजवादी व्यापार सभा ने दुकानों का बैनामा किये जाने को लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया, जिसका अभी निष्कर्ष नहीं निकल सका है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में जमीनी रंजिश के चलते बीच गांव में लहराए गए तमंचे, Viral Video पर केस दर्ज

संबंधित समाचार