हरदोई में जमीनी रंजिश के चलते बीच गांव में लहराए गए तमंचे, Viral Video पर केस दर्ज   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली/ हरदोई, अमृत विचार। जमीनी रंजिश के चलते सरे-शाम बीच गांव में तमंचे लहराते हुए धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका पता होते ही पुलिस ने दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला पाली थाने के लखमापुर का बताया गया है। गांव निवासी संतोष मिश्रा और कमलेश पाण्डेय के बीच ज़मीनी रंजिश चली आ रही है। शनिवार की शाम को संतोष मिश्रा पुत्र राम औतार अपने भाई विपिन कुमार व पिता राम औतार और एक अज्ञात के साथ तमंचे लहराने लगा। इतना ही नहीं दोनों भाई दहशत फैलाने के इरादे से गांव के गलियारे में हाथ में तमंचे ले कर पैदल घूमे। इसी बीच किसी ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। उसने दी गई तहरीर पर संतोष मिश्रा,उसके भाई विपिन कुमार,पिता राम औतार व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : वसूली के चक्कर में मवेशियों से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटी, 11 पशुओं की मौत - 4 घायल

संबंधित समाचार