पीलीभीत: सपा का वार, भाजपा की नफरत की राजनीति का हिस्सा मणिपुर कांड

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मणिपुर में महिलाएं को निर्वस्त हालत में घुमाने की घटना पर राजनीति और विरोध गरमाया हुआ है। खासकर सपा नेता इसे लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। हाईकमान के निर्देश पर रविवार को भी सपाई सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्र हुए। सपा महिला सभा के इस कार्यक्रम में कैंडल हाथों में लेकर छतरी चौराहा से कार्यकर्ता चले और सुनगढ़ी थाना होते हुए गैस चौराहा पर दामोदर दास पार्क तक पहुंचे। यहां घटना को लेकर केंद्र वा मणिपुर सरकार की निंदा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नफरत की राजनीति का हिस्सा मणिपुर कांड है। राष्ट्रपति से सरकारों की बर्खास्तगी की मांग की। इस मौके पर नफीस अंसारी, भूदेव गंगवार रूपलाल, आशा वर्मा, डिंपल गौड़ आदि मौजूद रहे। 

अब क्यों भूल गए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ!
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने भी तमाम सवाल उठाए। कहा कि इस तरह की घटना जंगलराज को बयां करती है। यह देश के लिए बड़ा खतरा है। आखिर सरकार चुप क्यों है।बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को क्यों भुल गई।लोगों से अपील की गई कि आगामी लोकसभा चुनाव में नारी सम्मान, किसानों, बेरोजगारों के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: साहब! इनको भी सीट बेल्ट लगाने की आदत नहीं, आप ही दो ध्यान..

संबंधित समाचार