Bareilly : ठंड नहीं हो रही कम, इटावा के बाद प्रदेश में बरेली रहा सबसे ठंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में सबसे ठंडे जिलों में रोज बरेली शामिल हो रहा है। बुधवार को भी इटावा के बाद बरेली सबसे ठंडा रहा। दिन में धुंध छायी रही।

जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी बिजनौर के बाद प्रदेश में सबसे कम रहा। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिली लेकिन शाम 4 बजे के बाद अचानक अंधेरा छा गया और ठंड बढ़ गई। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय घना कोहरा या हल्की धुंध रहने की संभावना है। 11 से 16 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

संबंधित समाचार