अमेरिका: इस वर्ष अब तक 400 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में सप्ताहांत में नौ सामूहिक गोलीबारी की घटनायें हुई जिसे मिलाकर इस तरह की घटनाओं की संख्या कुल संख्या 400 से अधिक हो गई। बंदूक से होने वाली मौतों और चोटों पर नज़र रखने वाली एक राष्ट्रीय वेबसाइट ने यह जानकारी दी। गन वायलेंस आर्काइव के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार नौ सामूहिक गोलीबारी में रविवार तक कम से कम चार मौतें हुईं और 35 घायल हुए (जो सामूहिक गोलीबारी को एक ऐसी घटना के रूप में परिभाषित करता है जिसमें कम से कम चार पीड़ित या तो घायल हुए या मारे गए) जिसमें शूटर शामिल नहीं है। 

प्रतिदिन 7,500 स्रोतों से एकत्र या मान्य किए गए आंकड़ों के अनुसार, वेबसाइट ने 2023 की शुरुआत के बाद से रविवार तक 404 सामूहिक गोलीबारी दर्ज की, जिसमें कम से कम 453 लोग मारे गए। बंदूक हिंसा विरोधी समूह के अनुसार मारे गए लोगों में 12 वर्ष से कम उम्र के लगभग 161 बच्चे शामिल है और इस वर्ष अब तक सामूहिक गोलीबारी में लगभग 400 बच्चे घायल हुए है। सामूहिक गोलीबारी की संख्या एक साल पहले की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। पिछले 23 जुलाई, 2022 तक 365 सामूहिक गोलीबारी हुईं और उस वर्ष देश भर में कुल 647 सामूहिक गोलीबारी हुईं।

ये भी पढे़ं- कांगो: सैनिक ने बेटे का अंतिम संस्कार उसके बगैर करने पर की पत्नी समेत 13 लोगों की हत्या

 

संबंधित समाचार