Mission 2024 : पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी समेत कई नेता BJP में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मिशन 2024 की राह पर आगे चल रही भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल समेत कई विपक्षी दल के नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। प्रदेश मुख्यालय पर आज समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी ने भाजपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव में खतौली सीट से रालोद के प्रत्याशी रहे राजपाल सैनी, सपा पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर सहित करीब एक दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 

इसके अलावा पूर्व विधायक अंशुल वर्मा, जौनपुर के पूर्व विधायक गुलाब सरोज, वाराणसी से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रही शालिनी यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

ये भी पढ़ें -हरदोई : पूर्व सांसद अंशुल वर्मा BJP में शामिल, सपा से दिया इस्तीफा  

संबंधित समाचार