सरकार ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था।

इस तरह ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की, जो इससे पहले 8.10 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है।

यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया। अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्राहकों के खाते में ब्याज डालेंगे। ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी, जब ईपीएफ ब्याज दर आठ प्रतिशत थी।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: ठाणे में ट्रेन की चपेट में आने से नर्स ने अपने हाथ व पैर गंवाए

 

संबंधित समाचार