Sawan 2023 : Auraiya में सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े भक्त, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में शिव मंदिरों में उमड़े भक्त।

औरैया में सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्त उमड़े। भक्तों ने बम-बम भोले के जयकारों के नारे लगाए।

औरैया, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के शिवालयों में शिव भक्तों का मेला देखने को मिला। भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। जलाभिषेक के लिए शहर से लेकर गांव तक के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार देखने को मिली। भक्तों का तांता लगा हुआ है। जलाभिषेक करने वाले भक्तों के शिव मंदिर आने का सिलसिला जारी है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से शिवालयों में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही। 

शहर के प्रमुख देवकली मंदिर में युवा भक्तों ने जलाभिषेक के बाद जमकर सेल्फी ली। युवतियों ने व्रत कर भगवान भोले की पूजन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर परिसर में चंदन से भोले का टीका लगाने के साथ ही रील बनाया और तस्वीरें लीं। भोले भक्तों ने भगवान शिव का दूध व जल से अभिषेक कर मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव का उच्चघोष गूंजता रहा।

मंदिरों के बाहर भांग-धतूरे व बेलपत्रों समेत पूजन सामग्री की दुकानों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए। श्रद्धालु भोर से ही मंदिर पहुंचे थे। दूध व जल से भगवान शिव का अभिषेक कर भक्तों ने मंगल कामना की।

संबंधित समाचार