बरेली: जिलाधिकारी समेत 142 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को डीएम समेत 142 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग 126 लोगों की ही तलाश कर सका है। किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में सबसे अधिक बदायूं रोड पर सात, सिविल लाइंस में छह और …

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को डीएम समेत 142 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग 126 लोगों की ही तलाश कर सका है। किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में सबसे अधिक बदायूं रोड पर सात, सिविल लाइंस में छह और मीरगंज में पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना की चपेट में आए एसीएमओ डा.अशोक कुमार पहले से ही आइसोलेट चल रहे है।

वहीं अब एटीएस इंचार्ज मनजीत सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा सीएचसी बहेड़ी व फरीदपुर में एक एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेना में फिर से कोरोना ने सेंध मारी की है। यहां भी शनिवार को एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। विभाग की ओर से जारी की गई सूची में दो दूसरे जिले के निवासी हैं। इनमें एक लखीमपुर खीरी तो दूसरा फर्रूखाबाद का है। दोनों संक्रमितों के जिला मुख्यालय पर सूचना दे दी गई है। इसके अलावा पांच संक्रमित ऐसे भी रहे जिनके पते तक स्वास्थ्य विभाग नहीं तलाश कर सका है।

संक्रमित 142 में से 126 को ही तलाश कर सका विभाग
संदिग्धों द्वारा जांच के दौरान लोग अपना मोबाइल नंबर, पता और नाम तक गलत लिखा रहे हैं जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग को संक्रमितों की तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला शनिवार को भी हुआ। जब जिले में 142 लोगों के संक्रमितों की पुष्टि हुई, जबकि विभागीय कर्मचारी केवल 126 लोगों को ही तलाश कर सका। शेष 16 संक्रमितों को विभाग तलाशने में जुटा हुआ है।

संबंधित समाचार