Kanpur News : विवाहिता प्रेमिका ने प्रेमी ने साथ जहर पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, दोनों अस्पताल में भर्ती
कानपुर में विवाहिता प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर पीकर आत्मदाह का प्रयास किया।
कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में विवाहिता प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर पीकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं, गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र कल्याणीपुरवा पनकी गंगा नहर के पास सड़क किनारे सोमवार दोपहर विवाहिता ने प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों को प्रेमी युगल बेसुध हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में डाक्टरों ने दोनों को हैलट अस्पताल रेफ कर दिया गया।
बिधनू खड़ेसर चौकी निवासी किसान की बेटी का विवाह पांच वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव में हुआ था। शादी के दो वर्ष बीतने के बाद विवाहिता का गांव के ही ट्रक चालक से प्रेम प्रसंग हो गया था। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर विवाहिता के ससुरालीजनों ने विरोध किया। जिस पर दो माह पूर्व विवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई।
दोनों प्रेमी युगल बीते दो माह से शहर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। कुछ दिन पूर्व आर्थिक स्थितियां बिगड़ने पर प्रेमी ने विवाहिता को घर वापस जाने को कहा। जिस पर दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए घर लौटने के बजाए आत्महत्या करने की निर्णय लेकर जहरीला पदार्थ पी लिया।
सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले प्रेमी युगल
सोमवार को प्रेमी युगल बाइक से बर्रा होते हुए कल्यानीपुरवा गांव के बाहर पनकी गंगा नहर पुल के पास पहुंचे। वहां पर दोनों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों सड़क किनारे ही बेसुध पड़े थे। सड़क किनारे काफी देर से बाइक खड़ी देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां पर दोनों प्रेमी युगल बेसुध मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दो ग्लास में घुली हुई डाई, पानी की बोतल मिली
ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों के पास दो ग्लास में घुली हुई डाई और एक पानी की बोतल पड़ी मिली की सूचना पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती करा कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। डाक्टर ने प्रेमी युगल की गंभीर स्थिति देख दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया।
सूचना के बाद भी नही पहुंचे दोनों के परिजन
बिधनू सीएचसी में करीब दो घंटे तक प्रेमी युगल का इलाज चलता रहा। इस दौरान पुलिस ने दोनों के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। लेकिन दोनों के परिजन सीएचसी नहीं पहुंचे।
