जमेशदपुर: वकीलों ने मणिपुर में महिलाओं के प्रति हुई हिंसा के खिलाफ काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में जिला बार एसोसिएशन की महिला सदस्यों ने सोमवार को काली पट्टी लगाकर महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा की घटनाओं खासतौर पर मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप करने की मांग की।

ये भी पढ़ें - SC ने ED से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर पर मांगा ब्योरा  

अधिवक्ता विनिता कालिंदी की अध्यक्षता में महिला वकीलों ने मणिपुर में महिलाओं पर बढ़ रहे हमलों के खिलाफ एकजुता प्रकट करने के लिए अपने पुरुष समकक्षों को भी प्रदर्शन से जोड़ा। वकीलों ने कहा, ‘‘मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल या देश के किसी कोने में महिलाओं के प्रति अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। मणिपुर में लगातार जारी हिंसा चिंता का विषय है।’’

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन मणिपुर की स्थिति को संभालने में अक्षम है तो राष्ट्रपति मुर्मू को हस्तक्षेप करना चाहिए। इस पहल की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि जिला बार की महिला सदस्यों ने अपनी आवाज उठाई है और यहां तक कि निर्भया कांड के दौरान भी उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा था।

ये भी पढ़ें - महिला मोटरसाइकिल रैली हुई कारगिल के लिए रवाना, ‘कारगिल विजय दिवस’ पर युद्ध स्मारक पर होगी समाप्त 

संबंधित समाचार