यूटीबी से भरे जाएंगे 3500 नर्सिंग कर्मचारियों के पद, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग कर्मियों की कमी को दृष्टि में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पदों को तत्काल यूटीबी आधार पर भरने हेतु नर्सिंग ऑफिसर एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों का जिलेवार आवंटन के आदेश जारी कर दिये हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह ने बताया प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मानव संसाधनों के सुदृढीकरण के लिए नर्सिंग कर्मचारियों के 3500 पदों को यूटीबी से भरने की स्वीकृति जारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर को यूटीबी आधार पर इन रिक्त पदों को भरने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में हिंसा के बाद पड़ोसी राज्यों को सताने लगा डर, घर छोड़कर पलायन को मजबूर लोग