मुरादाबाद: एआईएमआईएम का मणिपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन, एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, अमृत विचार। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। जिसमें महिलाओं से अभद्रता करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
सोमवार को कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि मणिपुर में महिलाओं से अभद्रता के मामले से देश शर्मसार हुआ है। मुख्यमंत्री इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हिंसा में हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। बहुत से लोग मारे गए हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल हुई है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। इस दौरान वकी रशीद, एहतेशाम मंसूरी, ताजम्मुल हुसैन, तारिक अनवर, जुल्फेकार ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पूर्व मंत्री के पुत्र को ब्लैकमेल करने के आरोप में बाप-बेटी समेत तीन पर मामला दर्ज
