लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय की अफगानी छात्रा पर अश्लील फोटो भेजने का लगा आरोप, सस्पेंड
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रही छात्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। छात्रा अफगानिस्तान की रहने वाली है। अफगानी छात्रा पर दूसरी विदेशी छात्रा का अश्लील फोटो उसके ही परिजनों को भेजने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई है। इतना ही नहीं आरोपित छात्रा पर दूसरे के नाम का सिम भी इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय में कई विदेशी छात्र और छात्रायें पढ़ाई कर रहे हैं। यह सभी छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से अलाट किये गये हास्टल में रहते हैं। अफगानिस्तान की एक छात्रा भी इसी हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा पर आरोप है कि उसने एक साल पहले एक दोस्त की आईडी पर सिम खरीदा, कुछ समय बाद उसी नंबर से दूसरी विदेशी छात्रा की अश्लील फोटो उसके परिजनों को भेज दी। जिसके पर पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच में मामला खुल कर सामने आया। आरोपित छात्रा का नाम सलमा बताया जा रहा है। आरोपित छात्रा के विश्वविद्यालय प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : जनवरी से अब तक मिले 47 डेंगू के मरीज, 114 घरों में मिल चुका है लार्वा
