एचएफई का आरईसी और पीएफसी के साथ 6200 करोड़ के ऋण का करार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हीरो फ्यूचर एनर्जीज (एचएफई) ने अगले पांच वर्षों में आरईसी लिमिटेड और पीएफसी लिमिटेड द्वारा क्रमॉ 3100 -3100 करोड़ रुपये के वित्त पोषण का करार किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आरईसी और पीएफसी से अगले पांच वर्षाें में कुल मिलाकर 6200 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी जिसका उपयोग भारत भर में नवीकरणीय परियोजनाओं के विकास के लिए किया जाएगा, जिसमें सी एंड आई ग्राहकों के लिए सौर और पवन, उपयोगिता परियोजनाएं और ग्रीन हाइड्रोजन डेरिवेटिव शामिल हैं और पाइपलाइन में भविष्य की परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण सुनिश्चित करके कंपनी को मजबूत किया जाएगा। 

हीरो फ्यूचर एनर्जीज के वैश्विक सीईओ श्रीवत्सन अय्यर ने कहा, “हम आरईसी और पीएफसी लिमिटेड के साथ सहयोग को लेकर उत्साहित हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 5 गुना वृद्धि करना है और यह महत्वपूर्ण वित्तीय समर्थन सभी भौगोलिक क्षेत्रों में हमारे व्यापार विस्तार को गति देगा।” हीरो फ्यूचर एनर्जी के पास वर्तमान में भारत और यूरोप में 1.8 गीगावॉट पवन, ग्रिड से जुड़े सौर और छत पर सौर ऊर्जा उत्पादन परिसंपत्तियों का पोर्टफोलियो है और भारत, वियतनाम, बंगलादेश और ब्रिटेन में 2 गीगावॉट की परियोजनाएं तैयार है। 

ये भी पढ़ें- BYJU की शासन संरचना पर्याप्त विकसित नहीं हुई, सलाह की उपेक्षा की गई: प्रोसस एनवी

संबंधित समाचार