लखनऊ : भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग चेंज, डीएम ने जारी किया आदेश
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में स्कूलों के समय में बदलावा हुआ है। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूल सुबह 7:30 से 12:30 तक खुलेगा। यानी की इन स्कूलों में शिक्षण कार्य 7:30 से 12:30 के बीच होगा। स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने गर्मी की वजह से लिया है।
डीएम सूर्य पाल गंगवार ने आदेश जारी करते हुये कहा है कि भीषण गर्मी और धूप के कारण बेसिक शिक्षा के तहत संचालित स्कूलों में सुबह 7:30 से 12:30 तक शिक्षण कार्य होगा। यह आदेश परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त, सीबीएससी और आईसीएससी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। एक से आठ तक की कक्षायें इन विद्यालयों में सुबह 7:30 से 12:30 तक चलेंगी।
बताया जा रहा है अवकाश के बाद विद्यालयों में सभी शिक्षक और शिक्षिकायें 1:30 तक रुक कर जरूरी काम कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : सावधान : आंखों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, बच्चे और शुगर पीड़ित मरीज रहें सावधान, हो सकती है गंभीर बीमारी
