इंतजार खत्म, कल से एम्स रायबरेली में शुरू होगी इमरजेंसी सेवा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख एल. मांडविया करेंगे उद्घाटन 

रायबरेली, अमृत विचार। इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं।  बुधवार से एम्स रायबरेली में आपातकालीन सेवा मरीजों को उपलब्ध हो जाएगी। सेवा के संचालित हो जाने से रायबरेली ही नहीं बल्कि  प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, अमेठी , सुल्तानपुर और उन्नाव सहित आस पास जनपद के मरीज लाभान्वित होंगे। 

एम्स में बुधवार अपराह्न 1.30 बजे आपातकालीन सेवा का उद्घाटन केंद्रीय दूरसंचार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख एल. मांडविया करेंगे तथा एम्स में संचालित अन्य सभी सेवाओं का निरीक्षण करेंगे। 13 अगस्त 2018को  एम्स रायबरेली की अस्थाई ओपीडी का शुभारंभ हुआ था। उस समय जनरल मेडिसिन, बालरोग, महिला रोग आंख,दंत ,नाक कान गला और हड्डी रोग के साथ एम्स ओपीडी संचालित हुई थी। 

एम्स के अधिशाषी निदेशक डाक्टर प्रोफेसर अरविंद कुमार राजवंशी के  प्रयास से हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी , न्यूरोलॉजी, डायलिसिस,पीडियाट्रिक सर्जरी सहित 18 विभागों में चिकित्सा विशेषज्ञों द्बारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिससे जनपद ही नहीं आस पास के जनपदों के मरीजों को चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सितंबर 2019 को पहली बार एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 50 ट्रेनीज को प्रवेश दिया गया था। एम्स प्रशासन ने  अगले सत्र में इसे बढ़ाकर 100 सीटें कर दी है। इस तरह हर साल 100 ट्रेनीज को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए प्रवेश मिलता है।
 
ये भी पढ़ें -अयोध्या : गरमाया निषाद समुदाय की बेदखली का मामला, सपा ने दी आन्दोलन की चेतावनी

संबंधित समाचार