आज का इतिहास: दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की हुई स्थापना, जानें 26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1713 : रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1789 : पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई । 1836 : दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई। 1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत। 

1888 : फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया। 1889 : इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया। 1897 : बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये। 1913 : आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म हुआ था। 

1921 : प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की। 1922 :ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ। 1935 : चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत। 1940 : भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म हुआ था। 1976 : चीन के तंगशान में हुए विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए। 

1982 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा हुई। 1987 : आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा । 1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2002 : उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये। 2003 : संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये। 

2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा। 2007 : ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया। 2008 :सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन मिस्र ने स्वेज नहर पर किया कब्जा, जानें 25 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म