टिहरी: झील में डूबी महिला, 40 फीट की गहराई से शव किया बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिहरी, अमृत विचार। बीती रात टिहरी की रहने वाली महिला अपने गांव से गायब हो गई। महिला का नाम विजयलक्ष्मी (38) पत्नी स्व. दिनेश चौहान बताया जा रहा है। महिला का गांव टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत लम्बगांव के कंगसाली क्षेत्र में बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बुधवार को महिला की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को महिला का चप्पल और फोन झील के किनारे मिला। जिसके बाद पुलिस ने झील में सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने टिहरी झील से महिला का शव 40 फीट की गहराई से बरामद किया। 

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल युद्ध में देवभूमि के इन 75 जवानों ने देश की रक्षा के लिए प्राण त्यागे  

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज