बरेली: लंबे समय से BSP से जुड़े ब्रह्मस्वरूप सागर को पार्टी से किया गया निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बसपा में लंबे समय से जुड़े ब्रह्मस्वरूप सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का कारण पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाना बताया जा रहा है। बरेली में बसपा में रहकर अपनी पहचान बनाने वाले बरेली जोन मंडल के मुख्य प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। 

उन पर आरोप है कि पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद उन्हें  बीएसपी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा है उन्हें पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट हित में आज इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने निष्कासित पत्र भी जारी किया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलने जा रहे AIMIM के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

 

 

संबंधित समाचार