कटिहार में पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, नियंत्रण में स्थिति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली आपूर्ति की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बारसोई बाजार में बिजली आपूर्ति की मांग लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की टीम जब लोगों को समझाने गयी तब वे लोग उग्र हो गये। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस फायरिंग में बासल गांव के 34 वर्षीय खुर्शीद आलम की मौत हुई है जबकि चापाखोड़ा गांव के 32 वर्षीय नियाज आलम की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है । पुलिस के वरीय अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- फिल्मी अंदाज में एक लाख रुपये की नगदी से भरी एटीएम मशीन ले उड़े बदमाश, पुलिस देती रही गश्त

संबंधित समाचार