फिल्मी अंदाज में एक लाख रुपये की नगदी से भरी एटीएम मशीन ले उड़े बदमाश, पुलिस देती रही गश्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा सेवर से अज्ञात बदमाश पुलिस को चकमा देकर इंडिकैश कंपनी की करीब एक लाख नकदी से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत रात्रि हुई इस वारदात से पहले पुलिस की गस्ती टीम उखाडकर ले जाई गई एटीए मशीन बूथ के पास ही थी लेकिन जैसे ही वे एक ट्रक दुर्घटना की सूचना पर एटीए बूथ के पास से हटे तो बदमाशों ने इस कारनामे को अंजाम दे दिया। 

एटीए बूथ के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से अभी यह पता नहीं लग पाया है कि कितने बदमाशों ने इस वारदात को किस तरह से अंजाम दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से जानकारी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: आदिवासी विकास निगम से 16.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, छह लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा

संबंधित समाचार