अमरोहा: सांड़ से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार सामने आ रहे सांड़ से टकरा गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है, वहां उसकी हालत गंभीर बताई रही है। इधर हादसे में घायल सांड़ ने भी दम तोड़ दिया। 

जनपद बुलंदशहर के हाजीपुरा भटाला निवासी रिजवान अली अपने दोस्त बिलाल के साथ बाइक से मुरादाबाद गए थे। मंगलवार रात दोनों दोस्त वापस बुलंदशहर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब दोनों थाना रजबपुर क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचे तभी सामने आ रहे सांड़ से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार रिजवान, बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सांड़ भी चोटिल हो गया। 

जानकारी पर पहुंची रजबपुर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को गजरौला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रिजवान की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल बिलाल को डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग देर रात में ही अमरोहा आ गए। परिजनों ने कार्रवाई न करने की बात कहकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।  पुलिस ने सांड़ के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पूर्व मंत्री अकबर हुसैन का बेटा युवती से दुष्कर्म मामले में घिरा, युवती ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार