Kannauj News: पुलिस रहे अलर्ट, मोहर्रम पर रखे पैनी नजर, आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ ली बैठक
कन्नौज में मोहर्रम को लेकर आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
कन्नौज में मोहर्रम को लेकर आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा कर निगरानी करने के निर्देश दिए।
कन्नौज, अमृत विचार। मोहर्रम पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आईजी ने सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पर्व पर पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा।
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर प्रशांत कुमार ने सर्किट हाउस में गार्द सलामी ली। इसके बाद आगामी पर्व मोहर्रम व कांवड यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह व जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में पर्वों को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा ऑपरेशन कनविक्शन के तहत अपराधियों को जल्द से जल्द सजा कराने को कहा।
ऑपरेशन दृष्टि के तहत जनपद में अधिक से अधिक कैमरे लगाने पर जोर दिया गया। साथ ही अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण व अंकुश लगाने हेतु समीक्षा की गयी। कहा गया कि शातिर अपराधियों पर हर हाल में नकेल कसी जाये। इस मौके पर एसपी के अलावा सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई व सीओ तिर्वा शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
