बहराइच में मगरमच्छ ने बालक पर किया हमला, चबा डाला पूरा हाथ - हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के मधवापुर गांव निवासी एक बालक बुधवार को लघुशंका के लिए घर के पीछे गया। तभी सुतिया नाला से निकले मगरमच्छ ने बालक के हाथ को दबोच लिया। बालक ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया। जिस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बालक को छुड़ाया। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में बाघ और तेंदुए के बाद अब जलीय जीव भी लोगों पर निरंतर हमला कर रहे हैं। ककरहा रेंज के मधवापुर ग्राम पंचायत के रमतलिया गांव निवासी अनिल कुमार (10) पुत्र विजय कुमार बुधवार शाम पांच बजे लघुशंका के लिए घर के पीछे गया। घर के पीछे ही सोतिया नाला प्रवाहित होता है। जिसमें मगरमच्छ बैठा था। बालक के लघुसंका करते ही नाले से निकले मगरमच्छ ने उसके बांह को पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। जिस पर बालक ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मगरमच्छ से बालक को छुड़ाते हुए रेंज कार्यालय पर सूचना दी। 

वन दरोगा आलोक मणि तिवारी ने बताया कि टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां अलग गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : ज्ञानवापी परिसर के साइंटिफिक सर्वेक्षण पर कल तक रोक

संबंधित समाचार