ऑपरेशन ऑल आउट: हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश जख्मी, तमंचा, कारतूस, चोरी के जेवर और बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एसपी की गाइडलाइन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट के तहत अन्तर्जनपदीय गिरोह के साथ दो दिन में दो मुठभेड़ हुईं। जिसमें पुलिस टीम की घेराबंदी के बीच उसके ऊपर गोली चलाने वाले दो शातिर चोर जवाब में चलाई गई गोली लगने से ज़ख्मी हो गए। पुलिस ने उन दोनों के कब्ज़े में तमंचे, कारतूस, चोरी के जेवर और बाइक बरामद की है। एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक पिहानी पुलिस के साथ बुधवार की देर शाम और सण्डीला पुलिस के साथ गुरुवार को हुई मुठभेड़ में जख्मी हुए चोरों का इलाज कराया जा रहा है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह हरदोई और सीतापुर ज़िलेे में चोरी की तमाम वारदातों को अंजाम दे चुका है।ऐसे शातिरों की गिरफ्तारी के लिए पूरे ज़िलेे में ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत अतरौली पुलिस ने एसओजी,स्वाट/सर्विलांस टीम ने चार शातिर चोरों को दबोच लिया और उसके अलावा गिरोह के फरार हुए लोगों की तलाश की जा रही थी। इसी कड़ी में बुधवार की शाम को पिहानी पुलिस को पता चला कि गिरोह के दो सदस्य बाइक से पिहानी की तरफ रहे है।

इस पर पिहानी पुलिस ने मंसूरनगर के पास घेराबंदी कर दी। वहीं पर चोरों ने पुलिस टीम के ऊपर फायर झोंक दिया,इस पर जवाब में चलाई गई गोली लगने से राजेश उर्फ अजय पुत्र लक्ष्मी निवासी मंझिया थाना रामपुर कलां ज़िला सीतापुर ज़ख्मी हो गया। जबकि उसका साथी बाइक से फरार हो गया। एसपी श्री द्विवेदी और सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने वहां पहुंच कर मुठभेड़ के बारे में जानकारी जुटाई। इसी तरह गुरुवार को सण्डीला पुलिस को पता चला कि गिरोह का फरार सदस्य गौसगंज की तरफ से आ रहा है। इस पर सण्डीला पुलिस टीम ने नानक खेड़ा के पास घेराबंदी कर दी।

शातिर ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायर किया गया। जिसके जवाब में पुलिस टीम गोली चलाई, जिससे संतोष शुक्ला उर्फ भन्नू पुत्र रमेश चंद्र निवासी कुरसंडा थाना कमालपुर ज़िला सीतापुर पैर में गोली लगने से ज़ख्मी हो गया। उसके कब्ज़े से चोरी के ज़ेवर, एक तमंचा,दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। संतोष को सीएचसी ले जाया गया,जहां से मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। एसपी ने बताया है संतोष के खिलाफ हरदोई व सीतापुर में लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट आदि समेत करीब एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाकर कराएं निष्पक्ष जांच, आरएलडी ने की मांग


संबंधित समाचार