कंझावला केस: दिल्ली की अदालत का आदेश, चारों आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कंझावला अंजली हिट एंड रन मामले में चारों आरोपियों पर हत्या का केस चलेगा। दिल्ली की रोहिणी अदालत ने ये बड़ा आदेश दिया है। बता दें कोर्ट ने चार आरोपियों अमित खन्ना, कृष्ण, मनोज मित्तल और मिथुन पर हत्या की धाराओं में मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। ये चारों आरोपी अंजलि की मौत के वक्त गाड़ी में मौजूद थे। वहीं इसके साथ ही मामले में तीन अन्य आरोपियों आशुतोष, दीपक और अंकुश के खिलाफ कई धाराओं में केस चलेगा। बता दें पुलिस ने इन तीनों पर आपराधिक षड़यंत्र की धारा हटा दी थी। 

ये भी पढे़ं- कर्ज में डूबे किसान ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- मदद न मिलने पर आत्महत्या ही एकमात्र विकल्प

 

संबंधित समाचार