शाहजहांपुर: सपा नेत्री की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सपा महिला सभा अध्यक्ष खालिदा बेगम की पति व परिवार वालों द्वारा हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पति को गिरफ्तार कर लिया और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मकान के विवाद को लेकर पत्नी की हत्या की थी।
चौक कोतवाली के मोहल्ला बंगश निवासी शाहनबाज ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी बहन खालिदा बेगम की शादी रकीम निवासी शांतिपुरम कालोनी थाना सदर बाजार के साथ की।
उसकी बहन सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष थी। उसका बहन का मकान संबंधी विवाद ससुराल वालों से चल रहा था। उसकी बहन को पति व परिवार वालों ने जलाने का प्रयास किया था। एक माह से उसकी बहन मायके में रह रही थी। उसकी बहन की सास ने फोन
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: इमरजेंसी ब्रेक लेने पर ट्रक में घुसी कार, शिक्षिका व चालक की मौत
