टीवी अभिनेत्री अर्शी खान के मैनेजर से देवरिया में मारपीट, चार पर मुकदमा, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक टीवी अभिनेत्री की महिला मैनेजर के साथ हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीवी शो बिग बॉस में भाग ले चुकी टीवी कलाकार अर्शी खान की महिला मैनेजर के साथ देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोन्दा में मारपीट की गई थी। महिला मैनेजर का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिये गये।

घटना की जानकारी के बाद अर्शी खान हवाई जहाज से मुम्बई से गोरखपुर आयीं और इस मामले में सदर कोतवाली में जाकर जिम संचालक अभिषेक शर्मा, वीर यादव, विकास शाही और प्रियम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया जाता है टीवी कलाकार की पीड़ित मैनेजर और देवरिया निवासी जिम संचालक अभिषेक शर्मा एक दूसरे को मुम्बई से जानते हैं। 

आरोप है कि आरोपी के पास महिला मैनेजर के कुछ वीडियो है, जिसको वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसी मामले को लेकर पीड़िता बातचीत के लिए देवरिया आई थी। जहां उसके साथ मारपीट की गई। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने गुरूवार की शाम यहां बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: झोपड़ी में मच्छर भगाने के लिए सुलगाया था धुआं, फूस के मकान में लगी आग, मां-बेटे झुलसे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका