Dev Diwali 2023 : गंगा विलास क्रूज में सवार होकर विदेशी पर्यटक देखेंगे भव्य देव दीपावली, बुकिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। इस बार देसी-विदेशी पर्यटक गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) में सवार होकर काशी की भव्य देव दीपावली देखेंगे। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। क्रूज कोलकाता से 36 विदेशी पर्यटकों को लेकर 20 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगा। यहां गंगा घाटों पर 40 दिनों तक डेरा डालेगा। इस दौरान सैलानियों को काशी व चुनार की सैर भी कराएगा। गंगा विलास क्रूज विदेशी सैलानियों को लेकर 30 सितंबर को कोलकाता से निकलेगा और 20 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगा। यह क्रूज इस बार 40 दिन तक काशी में रुकेगा। 25 अक्टूबर को मुंबई से पर्यटकों का समूह हवाई जहाज से वाराणसी आएगा। 

बाबतपुर एयरपोर्ट (Babatpur Airport) से पर्यटक सड़क मार्ग से रविदास घाट पहुंचकर क्रूज पर सवार होंगे। पर्यटकों का यह दल देव दीपावली के बाद मुंबई लौट जाएगा। 22 अक्टूबर को क्रूज पर्यटकों को लेकर चुनार किले (Chunar Fort) का भ्रमण कराएगा। क्रूज 28 नवंबर को वापस कोलकाता जाएगा। जनवरी 2024 में क्रूज कोलकाता से वाराणसी आकर बोगिबिल की यात्रा पर फिर से रवाना होगा। 

अंतारा गंगा विलास क्रूज की उपाध्यक्ष इंदिरा बैनर्जी ने बताया कि क्रूज कोलकाता से वाराणसी (Kolkata to Varanasi) की यात्रा 20 दिनों में पूरी करेगा। कोलकाता से पटना, बक्सर होते हुए वाराणसी जाएगा। यात्री अपने हिसाब से बुकिंग करा सकते हैं। कोई सैलानी चाहे तो तीन-चार दिन के लिए भी बुकिंग करा सकता है।

ये भी पढ़ें -अमेठी: पीएम फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संबंधित समाचार