लखनऊ : मदरसा छात्र-छात्राओं की फीडिंग में 6156 का अंतर, जवाब न दिया तो रद्द होगी मान्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यू-डायस प्लस पोर्टल पर मदरसों में अद्यतन छात्र-छात्राओं की फीडिंग में 6156 छात्र-छात्राओं का अंतर है। जो पिछले वर्ष के सापेक्ष विवरण फीड नहीं है। ऐसे 99 मदरसा संचालकों से स्पष्टीकरण मांगने से साथ मान्यता रद करने की चेतावनी दी गई है। 

वर्ष 2021-22 में जिले के मदरसों में यू-डायस प्लस पोर्टल पर कुल 13,925 छात्र-छात्राएं दर्शाकर विवरण फीड किया गया था। वहीं, वर्ष 2022-23 में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम हो गई। पोर्टल पर 7769 छात्र-छात्राओं का ही विवरण फीड गया गया है। जबकि शेष 6156 छात्र-छात्राओं का विवरण नहीं दर्शाया गया है। ऐसे में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने कम फीडिंग करने वाले 99 मदरसा संचालकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। जिन्हें पांच दिन में 100 प्रतिशत फीडिंग करने के साथ जवाब देना होगा। उन्होंने बताया कि यदि स्पष्टीकरण नहीं दिया तो मान्यता रद कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : मणिपुर का दौरा करेंगे ‘इंडिया’ के 20 सांसद, जमीनी स्थिति से सरकार और संसद को अवगत कराएंगे

संबंधित समाचार