VIDEO : दुबई के 'रेनबो शेख' के पास है दुनिया की सबसे बड़ी Hummer, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दुबई से एक विशाल HUMMER का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेहद ऊंची और विशालकाय कार ने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, यह कार दुबई के शेख़ हमद बिन हमदान अल नाहयान की है, जिन्हें रेनबो शेख के नाम से भी जाना जाता है। हमाद ऑटोमोबाइल के शौकीन हैं। 

कार के शौकीन लोगों को यह तो जरूर पता होगा कि हमर एक काफी बड़ी एसयूवी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके तीन गुना साइज के चलते इसे Hummer H1 3X नाम दिया गया है। यह 46 फीट लंबी, 21.6 फीट ऊंची और 19 फीट चौड़ी है। इसे खासतौर पर शेख हमाद के लिए तैयार किया गया है। शेख हमाद अमीरात की एक रॉयल फैमिली के सदस्य हैं और इनकी नेट वर्थ 20 बिलियन डॉलर है।

ट्विटर से सामने आए वीडियो में शेख की हमर कार के सामने रास्ते में चल रही अन्य गाड़ियां खिलौना जैसी लग रही हैं। हमर कार सड़क पर चलती काफी बड़ी लग रही है। वीडियो देखकर तो एक बार को ये किसी वीडियो गेम जैसा लग रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दुबई रेनबो शेख की विशाल हमर H1 "X3" रेगुलर हमर H1 SUV (14 मीटर लंबी, 6 मीटर चौड़ी और 5.8 मीटर ऊंची) से तीन गुना बड़ी है। ये हमर भी पूरी तरह से चलाने योग्य है।

इस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहुत से मजेदार कमेंट्स छाए हुए हैं। एक यूजर ने कहा, "मैं इसे ड्राइव के लिए ले जाना चाहता हूं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट की लागत बहुत अधिक होगी। तीसरे ने लिखा, "मुझे मजा आता है यह जानकार कि ये अरब लोग अपना पैसा कैसे खर्च करते हैं।

ये भी पढ़ें : उम्र से पहले छा रहा बुढ़ापा? चेहरा ने खो दिया लचीलापन? डाइइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ... 

संबंधित समाचार