Auraiya News : कार ने युवक को मारी टक्कर, कानपुर ले जाते समय मौत, परिजनों ने लगाया जाम, DM की फंसी गाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत।

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में कार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में कानपुर ले जाते समय युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया।

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार की देर रात को सड़क पार करते समय एक वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे राहगीरों के माध्यम से 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पाकर परिजनों मंे कोहराम मच गया। 

शहर के मोहल्ला रूहाई निवासी प्रमोद यादव का 24 वर्षीय पुत्र अंकित यादव शुक्रवार की रात को नेषनल हाईवे को क्रास कर रहा था। तभी किसी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पीएम होने के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने कुछ लोगों के ऊपर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

बताया कि युवक का किन्हीं लोगों के साथ लेन देने का विवाद था जिसके उनके द्वारा यह कदम उठाया गया। वहीं सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में ही अंकित का पेट्रोल पंप के समीप किसी से विवाद भी हुआ था। उसके बाद वह वहां से घर वापस चला गया। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने शव आने के बाद सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि जाम लगाए जाने की सूचना गलत है। शव आने के बाद सड़क पर भीड़ एकत्रित हो गई थी जिसे पहुंचकर अलग कराया गया। बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कन्नौज

लोडर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

लोडर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली के रामपुर सादी निवासी आनंद पुत्र रामऔतार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई साइकिल से बाजार करके घर आ रहा था।

धोबीघाट पुल के पास अनियंत्रित लोडर की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बरूआहार निवासी लोडर चालक अभिषेक पुत्र जसंवत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

संबंधित समाचार