Theft In Fatehpur : सिविल इंजीनियर के घर चोरों का धावा, लाखों की नकदी, जेवरात किए पार, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर में सिविल इंजीनियर के घर पर चोरी।
फतेहपुर में सिविल इंजीनियर के घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी, जेवरात समेत करीब सात लाख का माल पार कर दिया। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
फतेहपुर, अमृत विचार। सिविल इंजीनियर के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात नकदी, जेवरात समेत करीब सात लाख का माल पार कर दिया। घटना की रात को ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। आसपास इलाके में चोरों की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा शीतला मंदिर के पास रहने वाले अनुरुद्ध मौर्या सिविल इंजीनियर हैं। वह परिवार के साथ अलग-अलग कमरों में सोए थे। उन्होंने बताया कि करीब रात तीन बजे मां की नींद खुली। बाहर गेट पर लगी लाइट की रोशनी देखकर मां दरवाजे पर पहुंचीं तो देखा कि मेन दरवाजा खुला था। मां के कमरे में रखी दो अलमारी खुली पड़ी थीं और उनका लाकर टूटा पड़ा था।
सारा सामान बिखरा देखकर मां ने शोर मचाया तो कमरे में पहुंचे। लाकर से सारा माल गायब देखकर होश उड़ गए। लाकर में सोने चांदी के जेवरात व 44 हजार रुपये नकदी चोरी हो चुकी थी। बताया कि करीब सात लाख की चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
