गोंडा: सम्मान समारोह में गीत सुनकर भावुक हुए सांसद बृजभूषण, नाती ने संभाला, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तरबगंज, गोंडा/अमृत विचार। तरबगंज विकासखंड के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह बिपिन बिहारी सिंह महाविद्यालय तरबगंज में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें उद्यमी किसानों, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। भारी संख्या में जुटे छात्रों, अभिभावकों, ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतिभा सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने छात्र-छात्राओं को सबसे पहले जीवन का लक्ष्य तय करने और डायरी लिखने को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि प्रतिदिन की उपलब्धि और कमी दोनों लिखना चाहिए। अपने जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब वह कक्षा आठ में दो बार  फेल हुए तो आत्म चिंतन शुरू किया और अपने जीवन में बुरे दोस्तों का साथ तत्काल छोड़ दिया और तीसरी बार मे कक्षा 8 उत्तीर्ण किया। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ़ मंजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र प्रताप उर्फ़ जीतन सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह, अनिल पाण्डेय अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री अनिल सिंह रामधन सिंह राणा आदि ने विभिन्न इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

 

भावुक हुए सांसद नाती अमर्थ्य भूषण शरण सिंह ने संभाला,अकेले उदल पर देखो तनी तीन लाख तलवार

तरबगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मौजूद अयोध्या के प्रसिद्ध कथा वाचक जगतगुरु राम दिनेशाचार्य जी ने गीत सुनाया। अपने आंसू मुझको दे दो मेरी खुशियां तुम ले लो गाकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जीवन संघर्ष की चर्चा की तो सांसद भावुक हो उठे। बाबा की आंखों में आंसू छलकता देख विधायक प्रतीक भूषण सिंह के पुत्र रूपेंद्र भूषण शरण सिंह और करण भूषण सिंह के पुत्र अमर्थ्य भूषण शरण सिंह ने बाबा का कांधा थाम लिया। पूरी सभा में सन्नाटा सा पसर गया फिर तालियों की गूंज सुनाई पड़ी। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी अपने ऊपर हो रहे राजनीतिक हमलों को लेकर आल्हा का एक दोहा पढ़ा कि अकेले उदल पर देखो तनी तीन लाख तलवार।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सदर तहसील पहुंच मुर्दे ने कर दिया बैनामा! उपनिबंधक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार