प्रतापगढ़ : शेखपुर में गेट न बनने से मोहर्रम पर नहीं उठे 24 गांवों के ताजिए, राजा भइया के पिता रहे नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंडा/प्रतापगढ़, अमृत विचार। मोहर्रम पर शेखपुर आशिक गांव में अतिरिक्त गेट न बनने से शेखपुर आशिक समेत 24 गांवों के तजियादारों ने ताजिया नहीं उठाया।

इस बार प्रशासन ने गेट बनाने का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कहकर गेट बनाने से मना कर दिया। इसके बाद के माहौल पर बराबर पुलिस की नजर बनी रही। प्रशासन दोनों पक्षों की गतिविधि देखता रहा। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह को उनकी भदरी कोठी में नजरबंद किया था। शेखपुर समेत 24 गांवों के 40 ताजिए नहीं निकले। ताजिया रूट व कर्बला में सन्नाटा पसरा रहा। वहां केवल पुलिस वाले ही दिख रहे थे। शेखपुर आशिक के साथ ही आसपास के गांवों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी सतपाल अंतिल ने भी जायजा लिया। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि शांति पूर्वक मोहर्रम पर्व सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : महिला को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 100 करोंड़ की ठगी करने का लगा है आरोप

संबंधित समाचार